आवास भत्ता में बढ़ोतरी कर सरकार ने दी राहत : अजप्ता

0

आवास भत्ता में बढ़ोतरी कर सरकार ने दी राहत : अजप्ता

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार के समक्ष उठाया था मुद्दा

डीजे न्यूज, धनबाद : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि

झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों व शिक्षकों के आवास भत्ता में बढ़ोतरी को

स्वीकृति देकर बड़ी राहत दी है। इसके लिए संघ की धनबाद जिला शाखा ने मुख्यमंत्री मंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे मंत्रिमंडल के प्रति आभार जाहिर की है। धन्यवाद करने वालो में जिलाध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, प्रवक्ता नीरज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, संगठन महामंत्री विनय रंजन तिवारी, शम्भू शरण अम्बष्ट, मदन मोहन महतो, विजय कुमार आदि शामिल हैं।

संघ के नेताओं ने कहा है कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश के महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने प्रधान सचिव वित विभाग झारखंड को 50% महंगाई भत्ता होने के आलोक में आवास किराया भत्ता बढ़ाने का अनुरोध किया था।

उन्होंने झारखंड सरकार से मांग कि थी कि 50% DA मंहगाई भत्ता होने के उपरांत केंद्रीय कर्मचारियों की भांति भी राज्य के शिक्षकों व कर्मियों को भी HRA मकान किराया भत्ता में भी बढ़ोतरी करने की मांग की थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *