बेमियादी हड़ताल पर गए मनरेगाकर्मी

0

बेमियादी हड़ताल पर गए मनरेगाकर्मी

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : बालेश्वर रविदास

 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह समेत राज्य के सभी जिलों के मनरेगा कर्मी बीते 18 जुलाई से 20 जुलाई तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर थे।
तीन दिनों की सांकेतिक हड़ताल से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता देख झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने 22 जुलाई सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है।
संघ के गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष
बालेश्वर रविदास ने बताया कि राज्य में जब जेएमएम की सरकार का गठन हुआ उस वक्त राज्य के सभी मनरेगा कर्मियों से वादा करते हुए सरकार ने घोषणा की थी कि बहुत जल्द राज्य के सभी मनरेगा कर्मी व कर्मचारियों को स्थाई कर सरकारी प्रावधान के अनुसार वेतनमान तय करने के साथ ओर भी अन्य प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी l
आज सालों बाद भी सरकार मनरेगा कर्मियों की अनदेखी करती जा रही है। अब फिर से विधान सभा चुनाव का समय नजदीक आ चुका है। इसके बावजूद सरकार हमारी मांग को पूरा नहीं कर रही है।
ऐसी स्थिति में हम अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर हैं एवं जब तक सरकार हमारी दो प्रमुख मांगों को विधानसभा चुनाव से पहले पूरा नहीं करती है तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। फिर भी सरकार हमारी मांगों की पूर्ति नहीं करती है तो अब सरकार के खिलाफ राज्य व्यापी आंदोलन किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *