*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल से कैमरून दक्षिणी अफ्रीका में फंसे 27 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी*

0

*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल से कैमरून दक्षिणी अफ्रीका में फंसे 27 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी*

बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर पहुंचे पारसनाथ स्टेशन, गिरिडीह के उपायुक्त ने किया स्वागत

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से कैमरून दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी श्रमिकों की बुधवार की सुबह सकुशल घर वापसी हो गई है। सभी 27 प्रवासी श्रमिक बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर पारसनाथ स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने उनका स्वागत किया। विदित हो कि झारखंड सरकार ने वापस लौटे 27 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। उसके बाद विदेश मंत्रालय की सक्रियता से मजदूरों की वापसी संभव हो सकी। प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने भी इस मुद्दे को केंद्र और राज्य सरकार के संज्ञान में लाया था।

सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार

 

सकुशल अपने राज्य झारखण्ड लौटे सभी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान सभी श्रमिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से हमलोग आज अपने घर सकुशल लौटे हैं। लौटने वालों श्रमिकों में 18 बोकारो, 4 गिरिडीह तथा 5 हजारीबाग जिले के शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *