2024 – 25 का बजट विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने में कड़ी का काम करेगा : राज सिन्हा

0

2024 – 25 का बजट विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने में कड़ी का काम करेगा  :  राज सिन्हा 

डीजे न्यूज, धनबाद  : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने आम बजट 2024-25 पे प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आज के बजट में सरकार ने जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए “पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान” शुरू करने की घोषणा की है इस अभियान से 63 हजार गाँवों के लगभग 5 करोड़ जनजातीय बहन -भाई लाभान्वित होंगे। भारत के पूर्वी क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए इस बजट में झारखंड, बिहार ,पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के लिए “पूर्वोदय” योजना की घोषणा की गई है। इस योजना से इन क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव संसाधन ,रोजगार व आर्थिक विकास के अवसरों को नई ऊर्जा मिलेगी और विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में यह क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आम बजट 2024- 25 विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।  बजट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही गांव, गरीबों किसानों ,युवाओं ,उद्यमियों के आर्थिक व सामाजिक विकास की परिकल्पना को पूरा करेगा यह बजट राष्ट्र समेत सभी राज्यों के समावेशी विकास को भी बल प्रदान करेगा. इस बजट में भारत के विकास के लिए दूरदर्शिता साफ- साफ नजर आती है। इस जन कल्याणकारी और जनहितकारी बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व अभिनंदन।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *