सहायक पुलिस कर्मियों का धरना खत्म

0

सहायक पुलिस कर्मियों का धरना खत्म 

डीजे न्यूज, धनबाद: बीते दो जुलाई से पांच सूत्री मांगों को लेकर रांची के मोहराबादी मैदान मे झारखंड सहायक पुलिस कर्मियों के द्वारा दिए जा रहे बेमियादी धरना सोमवार को खत्म हो गया। राज्य सरकार की ओर से गठित छह सदस्यीय विधायकों की टीम ने परिसदन सभागार में धरनार्थियों से वार्ता की। इस दौरान गृह विभाग के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे। वार्ता के दौरान सहायक पुलिस कर्मियों की मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गी। सहायक पुलिस कर्मियों की मांगों में समायोजन, मानदेय बढ़ोत्तरी, संविधा अवधि का विस्तारण, मातृत्व अवकाश आदि शामिल हैं। वार्ता में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, विधायक विनोद कुमार सिंह, विधायक नमन विल्सन कोणगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक  सुखराम उरांव तथा धरनार्थियों के प्रतिनिधिमंडल अविनाश कुमार द्विवेदी, विवेकानंद प्रसाद गुप्ता, वसंत कुमार तुरिया, विनोद उरांव, शुभम कुमार सहित 14 शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *