कमल सेवा संस्थान ने कटोरिया में लगाया कांवरिया सेवा शिविर

0

कमल सेवा संस्थान ने कटोरिया में लगाया कांवरिया सेवा शिविर

24 साल से लगातार लग रहा है शिविर, तीन समय भोजन और चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध

डीजे न्यूज, धनबाद : 

कमल सेवा संस्थान पुटकी धनबाद का

24वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन राजबाड़ा कटोरिया (बिहार) में कटोरिया की विधायक निक्की हेंब्रम ने फीता काट कर किया।

इसके पूर्व भगवान भोलेनाथ की पूजा पाठ की गई। एक माह तक चलने वाली निः शुल्क कांवरिया सेवा शिविर में दो सौ आदमी के सोने की व्यवस्था मुहैया करवाई गई है। साथ ही सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात्रि भोजन एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है।

शिविर के उद्घाटन में धनबाद के भाजपा नेता रविन्द्र कुमार सिन्हा, सुधीर सिन्हा, रंजय सिंह, सुशील साह, राजू चौरसिया, पुरषोत्तम तिवारी, मुनी लाल तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *