रंगोली सावन उत्सव के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0

रंगोली सावन उत्सव के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन कतरास शाखा की ओर से रविवार को रंगोली सावन उत्सव का आयोजन किया गया। उदघाटन डा. बीएन चौधरी, उषा चौधरी, डीएन चौधरी, अजय चौधरी, विशाल चौधरी, हरि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव में पोशाक, ज्वेलरी, राखी, श्रृंगार प्रसाधन, घर सज्जा तथा खाने पीने के सामानों का स्टाल लगाए गए थे। समाज के बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं संस्था की ओर से अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर संदेश के साथ गीत प्रस्तुत की। मौके पर अध्यक्ष रितु अग्रवाल,  कोषाध्यक्ष दीपा अग्रवाल, सचिव मीना अग्रवाल, प्रियंका चौधरी, राखी चौधरी,  सुनीता चौधरी, संगीता जालान, कविता अग्रवाल, संगीता केडिया, संगीता डेंचाई, पूनम अग्रवाल आदि उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *