हेमंत बाबू लिखकर ले लो झारखंड में पूर्ण बहुमत की बनेगी भाजपा सरकार : अमित शाह

0

हेमंत बाबू लिखकर ले लो झारखंड में पूर्ण बहुमत की बनेगी भाजपा सरकार : अमित शाह 

डीजे न्यूज, रांची : प्रदेश भाजपा की वृहत कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि  :

लोकसभा चुनाव में झारखंड की 81 में से 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बढ़त ली है। इसलिए हेमंत बाबू लिखकर ले लो 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद राहुल गांधी में अहंकार आ गया है। हारने वाले में अहंकार वह पहली बार देख रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के सवाल पर भी उन्होंने हेमंत सरकार को घेरा।

कार्यसमिति की बैठक को प्रदेश के प्रभारी सह देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री व सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,अन्नपूर्णा देवी आदि ने मुख्य रूप से संबोधित किया। राज्यभर से हजारों भाजपा नेता व कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *