अधीक्षण अभियंता से मिला मानव दिवस कर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल

0

अधीक्षण अभियंता से मिला मानव दिवस कर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को धनबाद के विद्युत अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुहर्रम के पहले वेतन नही देने,  ईएस आइसी, इपीएफ, एरियर, छुट्टी का पैसा आदि  समस्याओं पर चर्चा की। अधीक्षण अभियंता ने समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर सूचीबद्ध किया। उन्होंने बुधवार को पुन: प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सारी कागजातों का मिलान करके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उनकी मांगों में बकाया वेतन, इपीएफ (2017 से 2024) तक मे भुगतान में अनियमितता का जांच कर उचित कार्यवाही करना।
इएस आइसी, जितने साथी कर्मी आज तक अपने पैसे से इलाज करवाएं हैं उनके बिल विपत्र के हिसाब से सभी का पैसे प्राप्त किया जाएगा एवं अभी अब जिनको इलाज कराना है उनका इएस आइसी के माध्यम से किया जाएगा। एरियर :- विगत कई वर्षों से श्रेणी आधारित हिसाब बाकी है, जिसे अब भुगतान किया जाएगा क्योंकि 10 वर्ष या 5 वर्ष या 1 वर्ष सभी का वेतन एक ही श्रेणी में दिया है। 60 वर्ष होने के 6 महीने पूर्व सूचना देकर पेंशन एवं सारी सुविधा के साथ ससम्मान कार्य मुक्त किया जाएगा। धैया के साथी कर्मी रहे स्व0 अरुण शर्मा जी का पेंशन लागू कराना। निरसा डिवीजन के 2014 से 2017 तक का विभाग द्वारा काटा गया इपीएफ राशि जमा कराने का प्रक्रिया आज से शुरू भी किया गया। प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे एवं प्रदेश महामंत्री विक्रम भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश सिंह , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तौफीक कुरैशी , संजय यादव , बीरेंद्र कुमार , कुंदन रजक , अनवर , विजय प्रसाद , नरेश नापित , श्याम सुंदर  , अनिल महतो , हीरो मंडल आदि थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *