अधिकारी ससमय करें पौधारोपण : उप विकास आयुक्त

0

अधिकारी ससमय करें पौधारोपण : उप विकास आयुक्त 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : समाहरणालय में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के संग कृषि समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला की बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि पौधारोपण कार्य स-समय करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम है इस समय बागवानी या वृक्षारोपण करना लाभकारी होगा। इसके अलावे उन्होंने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के अंतर्गत संचालित निर्धारित योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों को स-समय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को समेकित कृषि प्रणाली हेतु प्रशिक्षित किया जाय जिससे कि उनको साल भर आय मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रक्षेत्र में तीनों मौसम में नगदी फसल लगाएं। इसके अलावा उन्होंने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना अंतर्गत सभी संरचनाओं का निर्माण तथा कर्मियों का मानदेय तैयार कर कृषि निदेशालय, रांची को भेजा जाय ताकि सभी को राशि का भुगतान किया जा सकें। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *