उप विकास आयुक्त ने की श्रम विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा

0

उप विकास आयुक्त ने की श्रम विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त सादात अनवर की अध्यक्षता में गुरुवार को श्रम विभाग से संचालित योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की ग ई। बैठक में श्रमिकों के लिए लाभकारी योजनाएं, प्रवासी श्रमिक, नियोजन, झारखंड राज्य प्रवासी मजदूर सर्वेक्षण एवं पुनर्वास योजना, विभिन्न श्रम अधिनियमों के अंतर्गत निबंधन , लाइसेंस से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। डीडीसी ने मातृत्व प्रसुविधा योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टि किट योजना, झारखण्ड निर्माण कर्मकार मृत्यु, दुर्घटना सहायता, मेधावी पुत्र, पुत्री छात्रवृति योजना, अंत्येष्टि सहायता, मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक औजार सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना, प्रवासी मजदूरों की संख्या तथा उनका रजिस्ट्रेशन, वापस गए प्रवासी मजदूरों की संख्या, प्राप्त आवंटन, श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के अंतर्गत उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी निर्माणकर्ता को श्रम विभाग में निबंधन कराने एवं ससमय लेबर यूजर की राशि जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी नियमों का पालन नहीं करते हैं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञातव्य हो कि कुल निर्माण का 1% लेबर सेस जमा करना अनिवार्य है। साथ ही बाल श्रम उन्मूलन हेतु सभी सरकारी कार्यालय प्रधान, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान, निजी संस्थाओं के प्रमुख एवं पंचायत के मुखिया के द्वारा बाल श्रमिक योजित नही करने हेतु शपथ पत्र श्रम कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार,  जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सड़क निर्माण, भवन प्रमंडल, पीएचईडी, समेत अन्य विभागों के अभियंता, अलग-अलग प्रखंड के बीडीओ समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *