विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस निभायेगी बड़ी भूमिका

0

विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस निभायेगी बड़ी भूमिका

राजधनवार विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक में निशाने पर रही भाजपा

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : मंगलवार को युवा कांग्रेस की राजधनवार विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारणी की बैठक तारानाखो के राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता धनवार विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय और संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक करुण नंदन पासवान व झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह गिरिडीह प्रभारी भूपेश कुमार मौजूद थे। बैठक में प्रखंडवार समीक्षा की गई। इस मौके पर जल्द कमिटी को पूर्ण कर चुनाव में जुटने के लिए कहा गया। नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस मजबूती से भागीदारी निभायेगी। इसको लेकर निर्देश दिया गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक करुण नंदन ने कहा कि भाजपा देश के युवाओं के भविष्य के साथ मजाक कर रही है। बेरोजगारी बढ़ी है। एग्जाम में पेपर लीक होने से वेकेंसी अधूरी रह जाती है। महंगाई चरम सीमा पर है। प्रदेश महासचिव भूपेश ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। भाजपा जाति व धर्म की राजनीति कर देश को बांट रही है। युवा कांग्रेस धनवार विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है किसान, मजदूर परेशान हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया और यह संदेश दिया कि जाति और धर्म की राजनीति अब देश में नहीं चलेगी।झारखंड सरकार युवा, किसान, मजदूर को सम्मान दे रही है। किसान का ऋण माफ किया जा रह है। समय पर धान, बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर अध्यक्ष मनोज राय, वारिस अंसारी, राहुल कुमार, शंकर पासवान, प्रदीप पासवान, विकास चौधरी, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष जमुना प्रसाद यादव के साथ दर्जनों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *