बीएसएस के बच्चों ने वर्षा जल संरक्षण पर ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता कर रूपेश सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

0

झारखंड शिक्षा परियोजना के डॉ मीतू सिन्हा के पति थे रूपेश सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद : दिवंगत रूपेश कुमार सिन्हा की जयंती के अवसर पर बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद

के छात्र व छात्राओं ने उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धासुमन अर्पित की। छात्रों ने रूपेश सिन्हा की याद में विद्यालय में वर्षा जल संरक्षण (Rain Water Harvesting) विषय पर ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर उनकी पत्नी डॉ. मीतू सिन्हा, पुत्र रमित सरैयार, सास शोभा सिन्हा, झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के विनय कुमार, मदन प्रसाद, लवलेश प्रसाद, विद्यालय प्रधान अंजुला गुप्ता एवं सभी शिक्षकों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं को चार ग्रुप में बांटकर उनके रचनात्मक क्रियाशिलन की जांच की गई। प्रतियोगिता में शामिल 50 छात्र और छात्राओं का उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने लायक थी। सभी ग्रुप से प्रथम तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को स्व. रूपेश कुमार सिन्हा स्मृति चिन्ह और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि रूपेश सिन्हा

झारखंड शिक्षा परियोजना के डॉ मीतू सिन्हा के पति थे।

 

प्रतियोगिता के विजयी छात्र और छात्राओं की सूची

 

ग्रुप A( वर्ग दशम)- छोटी कुमारी प्रथम, पूनम कुमारी द्वितीय और रिया कुमारी तृतीय

 

ग्रुप B ( वर्ग अष्टम) – तृषा और शालू कुमारी प्रथम, प्रिंसी और वर्षा द्वितीय और खुशी और अंजलि तृतीय

 

ग्रुप C (वर्ग सप्तम) ऋषिका सिन्हा प्रथम, रूपोश्री नंदी द्वितीय और सुजीत रजवार तृतीय

 

ग्रुप D( वर्ग 4-6) : अनन्या कुमारी प्रथम, प्रियांशी कुमारी द्वितीय और देव कुमार तृतीय

कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके परिजनों, झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी, विद्यालय प्रधान अंजुला गुप्ता, संजय कुमार, एनावेल सुषमा कंडूलना, अरविंद कुमार, नागेंद्र प्रसाद, रेणु कुमारी, पूनम कुमारी शर्मा, कुमारी पारुल, इंदू कुमारी, रत्नेश कुमार, रमेश त्रिपाठी, रिम्पा दत्ता, मनोज कुमार, छोटी समेत विद्यालय के छात्र/ छात्राओं की महती भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *