ग्रामसभा के माध्यम से हटाया गया मतदाता सूची से नाम

0

ग्रामसभा के माध्यम से हटाया गया मतदाता सूची से नाम 

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद  :  सिंगड़ा पंचायत सचिवालय में बुधवार को स्थानांतरण व विलोपित मतदाताओं‌ के लिए  ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में पंचायत के जनप्रतिनिधि, बीएलो, बीएल ओ सुपरवाइजर व ग्रामीण शामिल हुए। बूथ संख्या 178, 179, 180, 181, 183 के स्थानांतरित मतदाताओं के बाबत ग्रामीणों को जानकारी दी ग ई। दूसरे जगह शिफ्ट हुए वोटरों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने का निर्णय लिया गया।  बीएलओ सुपरवाइजर बिनोद महतो ने बताया कि पंचायत के सभी गांवों में आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से सर्वे करने के पश्चात जो लोग अपने स्थान से दूसरे स्थान में रह रहे है, उसका नाम हटाया गया। साथ ही जिसकी मृत्यु हो ग ई है, उसका भी नाम हटाया गया है। 18 वर्ष से उपर के उम्र वालों का मतदाता सूची में नाम चढ़ाया गया है। जिनका नाम छुट गया है उसका फिर से फार्म भरा जायेगा। अध्यक्षता मुखिया सूरजकांत महतो ने किया। मौके पर उप मुखिया कृष्ण प्रसाद रजक, सेविका संजु कुमारी, बीएलओ मालती देवी, कलावती देवी, तुलसी रानी पाल, शकुंतला कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *