राजगंज में 15 जुलाई को होगी टुंडी विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता सम्मान सह विजय संकल्प सभा

0

राजगंज में 15 जुलाई को होगी टुंडी विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता सम्मान सह विजय संकल्प सभा 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा बने संयोजक और रामप्रसाद महतो सहसंयोजक 

सभी पांच मंडलों के छह सबसे अधिक मत लाने वाले बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के संयोजक व सह संयोजक को किया जाएगा सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को टुंडी विधानसभा के मंडल अध्यक्षों, विधान सभा में निवास करने वाले जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर एवं संचालन जिला महामंत्री निताय रजवार ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के विधानसभा स्तर पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत टुंडी विधान सभा का 15 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मान सह संकल्प सभा का आयोजन राजगंज स्टेडियम में किया जाएगा। जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा इसके संयोजक एवं राम प्रसाद महतो को सह संयोजक बनाया गया है। इस सम्मान समारोह में टुंडी विधान सभा के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक,सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मोर्चा के जिला पदाधिकारी सहित इस विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच मंडलों के छह सबसे अधिक मत लाने वाले बूथ अध्यक्ष एवं उसके शक्ति केंद्र के संयोजक व सह संयोजक को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ अगले विधान सभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के विजय का संकल्प भी लिया जाएगा।

आज की बैठक में विक्रम पांडेय, रमेश महतो, रामनारायण भगत, हीरामन नायक, बिपिन दा, महादेव कुम्हार, मोहन कुम्हार, अजय सिंह, विकास महतो, रंजीत सिंह, अवध चौधरी, आशुतोष पाल, मंटू भंडारी, प्रदीप कुमार, पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *