रुद्र महायज्ञ को लेकर गोमो के खाटडीह में निकली भव्य कलश यात्रा

0

रुद्र महायज्ञ को लेकर गोमो के खाटडीह में निकली भव्य कलश यात्रा

सांसद चंद्रप्रकाश, भाजपा नेता ज्ञान रंजन समेत कई दिग्गज कलश यात्रा में हुए शामिल

अयोध्या के कथा वाचक आचार्य व्यास पांडेय नौ दिन करेंगे प्रवचन

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद : तोपचांची प्रखंड के कोरकोटा पंचायत के खाटडीह गांव में रविवार को गाजे बाजे के साथ श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में 1001 महिलाएं तथा बच्चियां माथे पर कलश लेकर गांव का भ्रमण करते हुए जमुनिया नदी पहुंची। जहा यज्ञ के आचार्य श्री धर्मेंद्र पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरन करवाया। इसके बाद पुनः महिलाएं माथे पर कलश लेकर वापस यज्ञ मंडप पहुचीं। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित करवाया गया तथा वेदी पूजन एवं आरती की गई।
यज्ञ के दौरान लगातार नौ दिनों तक राम कथा तथा शिव कथा का आयोजन किया गया है। अयोध्या के कथा वाचक आचार्य व्यास पाण्डेय यहां प्रत्येक शाम को प्रवचन करेंगे। कलश यात्रा में मुख्य रूप से गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, तोपचांची के प्रमुख आनंद महतो. आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो, केंद्रीय सदस्य सुभाष रवानी ने मुख्य रूप से भाग लिया। यज्ञ को सफल बनाने में समाजसेवी कपिल सिंह, पंचायत समिति सदस्य आनंद केवट, अरुण राम, श्यामलाल केवट समेत समस्त गांव के ग्रामीण तन मन से लगे हुए हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *