नीति आयोग ने आकांक्षी अभियान का जमुआ में किया शुभारंभ

0

नीति आयोग ने आकांक्षी अभियान का जमुआ में किया शुभारंभ 

4 जुलाई से 30 सिंतबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य को करे हासिल : बीडीओ 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड जमुआ प्रखंड में तीन माह चलने वाले संपूर्णता अभियान की शुरुआत शनिवार को की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में सुधार के लिए निर्धारित किये गए छः इंडिकेटर में प्रगति लाने के लिए विशेष गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अगले तीन महीने में शत्-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लेना है। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड अन्तर्गत 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक सम्पूर्ण अभियान चलेगा। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को निर्धारित प्लान और रणनीति के अनुरूप 30 सितम्बर तक हर हाल में शत्-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंड स्तर पर मासिक बैठक कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत 6 सूचकांक में गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीकरण बढ़ाना, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जॉच को बढ़ाकर शत्-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना, गर्भवतियों की स्वास्थ्य एवं पोषाहार में सुधार लाते हुए शत्-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना, किसानों की मिट्टी जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराना, जीविका द्वारा समूह ऋण बढ़ाते हुए ससमय ऋण देना और उसकी वसूली करना आदि के बारे में बृहत रूप से बताया गया। इसके अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। कई किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड दिया गया। इस दौरान नीति आयोग के ASO,नीति आयोग के ब्लॉक फेलो, रितेश कुमार व अन्य प्रखंड के अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *