आजसू का तोपचांची प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल

0

आजसू का तोपचांची प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल

झारखंड में चरम पर है भ्रष्टाचार : संतोष महतो

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद : आजसू पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को तोपचांची प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया।

आजसू पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बीडीओ फणीश्वर रजवार को ग्यारह सूत्री मांगपत्र सौंपा।

ग्यारह सूत्री मांग पत्र में दाखिल-खारिज के लिए जमा आवेदनों का निष्पादन तथा पंजी-2 में दर्ज जीरो प्लॉट की समस्या का समाधान, अबुआ आवास के लिए लाभुक चयन में पारदर्शिता लाने, सिंचाई कूप एवं अन्य योजनाओं का कियान्वयन एवं भुगतान करने, छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति हेतु जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र जल्द निर्गत करने, किसानों को समय पर खाद एवं बीज की आपूर्ति करने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सरकारी योजनाओं में झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके परिवार के आश्रितों को प्राथमिकता देने, पेंशनधारियों का भुगतान नियमित समय पर करना शामिल है।

इस मौके पर

पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो ने कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। चारो ओर लूट मचा हुआ है। सरकार ने जो वादा जनता के साथ किया था, वह धोखा था । तोपचांची प्रखंड कार्यालय में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। बिचौलिया हावी है। हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत चेताने का काम किया जा रहा है। आने वाले दिन में अगर सुधार नहीं हुआ तो तोपचांची प्रखंड में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो, प्रखंड सचिव रामचंद्र ठाकुर, मोहम्मद इकरामुल हक, मनोज महतो, महेंद्र महतो, निरंजन मंडल, योगेश महतो, दुर्गा यादव, दयाल महतो, कृष्णा महतो, बिंदेश्वर महतो, सुनील कुमार महतो, बैजनाथ शर्मा, महबूब आलम, प्रेमचंद महतो आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *