स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संविदा कर्मी अश्विनी शर्मा के बिलबेरा आवास पर ईडी का छापा

0

स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संविदा कर्मी अश्विनी शर्मा के बिलबेरा आवास पर ईडी का छापा 

धनबाद के प्रमोद सिंह के करीबी हैं अश्विनी

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : ईडी की टीम ने टुंडू पंचायत के बिलबेरा कालीनगर स्थित स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संविदा कर्मी अश्विनी शर्मा के आवास पर गुरुवार को दबिश दी। ईडी की छह सदस्यीय टीम अहले सुबह करीब पांच बजे अश्विनी के घर पहुंची। वर्तमान में अश्विनी धनबाद के एक प्राइवेट बैंक में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कार्यरत है। वर्ष 2011-12 में स्वास्थ्य मिशन में हुए घोटाला मामले में ईडी की अलग-अलग टीम धनबाद में पांच जगह पर छापामारी कर रही है। टीम प्रमोद सिंह के अलावा उनके करीबी रविंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा, दिव्या प्रकाश और ड्राइवर अजीत सिंह के ठिकानों जांच कर रही है। अश्विनी अपने पिता जगत शर्मा के बिलबेरा स्थित बीसीसीएल आवास पर रहते हैं। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्य करने के दौरान  प्रमोद ने अश्विनी को अपने साथ रखा था। गबन के रकम का लेन देन अश्विनी के बैंक खाते में हुई थी। मामले की जांच करने के दौरान ईडी की रडार में अश्विनी आ गया था। अश्विनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी मामला दर्ज की गई थी। उस वक्त झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन में पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) के लिए वर्ष 2011-12 में आवंटित 6 करोड़ 97 लाख 45 हजार रुपए से अधिक की राशि के गबन का मामला पकड़ में आने के बाद 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि इनलोगों ने पीएचसी के लिए आवंटित राशि को अपने खाते में मंगवाकर खर्च की। प्रमोद के खातों में पीएचसी के 10 अकाउंट की राशि ट्रांसफर की गई थी। पत्नी प्रिया सिंह के अकाउंट में गलत तरीके से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। घोटाला सामने आने के बाद प्रमोद सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद प्रमोद कोयले के कारोबार से जुड़ गया। समाचार लिखे जाने तक अश्विनी के अवास पर छापामारी जारी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *