योगासन स्पोर्ट संघ 20 व 21जुलाई को गिरिडीह में कराएगा योगासन स्पोर्ट प्रतियोगिता
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240630-WA0079-scaled.jpg?fit=640%2C480&ssl=1)
योगासन स्पोर्ट संघ 20 व 21जुलाई को गिरिडीह में कराएगा योगासन स्पोर्ट प्रतियोगिता
राजेश जालान बने मुख्य संरक्षक
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ की बैठक पार्श्वनाथ आईटीआई कॉलेज बक्सीडीह में सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी तृतीय जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट प्रतियोगिता 20 और 21 जुलाई को कराने का निर्णन लिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से राजेश जालान को मुख्य संरक्षक बनाया गया और नितेश नंदन, संजीत कुमार एवं रोहित श्रीवास्तव को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनिता ओझा, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार के अलावा दयानन्द जैसवाल, रिंकेश कुमार, रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा, आकाश कुमार, उत्कर्ष गुप्ता आदि उपस्थित थे।