ह्रदय गति रुकने से भाजपा नेता का निधन, शोक की लहर

0

ह्रदय गति रुकने से भाजपा नेता का निधन, शोक की लहर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : खेत मे हल चलाकर घर लौटे भाजपा नेता अरुण हाजरा का सोमवार सुबह ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के प्रदेश मंत्री सह गांडेय विधानसभा के प्रत्याशी रहे दिलीप वर्मा उनके घर पहुँच परिजनों को ढांढस बंधाया। वे अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वे अपने खेत मे हल चलाने चले गए थे। हल चला कर वापस आने के बाद वे बैठे ही थे कि अचानक से गिर गए और उनका निधन हो गया। इनकी पत्नी रेणु देवी बेंगाबाद के पंचायत तेलोनारी की वार्ड सदस्य भी है। इधर भाजपा नेता दिलीप वर्मा, महेंद्र वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कोलेश्वर वर्मा, अर्जुन वर्मा, मितनारायन वर्मा, समेत अन्य लोग उनके घर जा के परिजनों को मिल ढांढस बंधाया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *