हैदराबाद में झुलसा जमुआ का प्रवासी मजदूर, मदद को आगे आया झारखंड एकता समाज

0

हैदराबाद में झुलसा जमुआ का प्रवासी मजदूर, मदद को आगे आया झारखंड एकता समाज 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के धुरैता निवासी कामेश्वर यादव हैदराबाद के टिप्सीटिप्सी बेकरी चैतन्यपुरी में काम करने के दौरान बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर इसकी जानकारी मिलते ही झारखंड एकता समाज की टीम जीत यादव के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची और कामेश्वर यादव का हाल जाना। जीत यादव ने अस्पताल के डाक्टर से चल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही बेकरी के मालिक से समुचित इलाज कराने के लिए वार्ता की। झारखंड एकता समाज ने जख्मी प्रवासी मजदूर को अपने स्तर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *