मादक पदार्थों के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

0

मादक पदार्थों के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

डीजे न्यूज, धनबाद : नगर निगम के तत्वावधान में रविवार को जागरूकता रैली निकाली ग ई। रैली के माध्यम से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर बेकारबांध तक गई। बेकारबांध में पौधरोपण किया गया। नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त संतोषनी मुर्मू एवं सहायक नगर आयुक्त प्रसुन्न कौशिक ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने के लिए समाज से अपील की। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ से दूर रहकर अपने जीवन को बेहतर बनाएं। नशा से जीवन बर्बाद हो जाता है। समाज पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। अपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में अशांति का माहौल कायम हो जाता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को नशे से दूर रहने की अपील की।

मौके पर सिटी मैनेजर समेत नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *