टीम भावना से काम करने से निष्पक्ष व शांतिपूर्वक हुआ चुनाव : माधवी मिश्रा

0

टीम भावना से काम करने से निष्पक्ष व शांतिपूर्वक हुआ चुनाव : माधवी मिश्रा

दिलीप कर्ण, राजकुमार वर्मा समेत दर्जनाधिक शिक्षकों व अधिकारियों को चुनाव कार्य में उत्कृष्ठ कार्य करने पर किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि टीम भावना से कार्य करने के कारण ही धनबाद लोकसभा का चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक हो सका। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान बिना एक थप्पड़ किसी को मारे विधि व्यवस्था बनाए रखा। इसके लिए धनबाद के एसएसपी, प्रशासनिक पदाधिकारी, चुनाव कार्य में लगे शिक्षक एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सभी का आभार प्रगट किया। वह चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। समारोह का आयोजन बिरसा मुंडा पार्क में किया गया था।
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव घोषणा से कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने यहां का पदभार संभाला था। डीआरओ और आरओ के रूप में मेरा पहला लोकसभा चुनाव था। मेरे अधिकांश एआरओ भी नए थे। इसके बावजूद सभी के सहयोग से धनबाद लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव में धनबाद की जनता का भी सकारात्मक सहयोग रहा। यहां की जनता भी बधाई के पात्र है। सभी के राजनीतिक दल के लोग भी बधाई के पात्र हैं। साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने की भी अपील की।
मंच संचालन जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला एवं दिलीप कर्ण ने किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त रविराज शर्मा व सिटी एसपी अजीत कुमार भी मौजूद थे। इस मौके पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों ने उपायुक्त के सम्मान में खड़ा होकर तालियों से उनके नेतृत्व के प्रति समान व्यक्त किया।

इन्हें किया गया सम्मानित

मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, संजय कुमार, राजकुमार वर्मा, उमेश लाल, कुमार वंदन, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, डीडीसी, नगर आयुक्त, सभी एआरओ, एईआरओ, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल सह एलआरडीसी संतोष गुप्ता, डीटीओ।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *