भारतीय न्याय संहिता सहित तीन नये कानूनों पर कार्यशाला

0

भारतीय न्याय संहिता सहित तीन नये कानूनों पर कार्यशाला 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह आरटीआई फोरम के द्वारा शनिवार को शहर के कृष्णानगर में आगामी 1 जूलाई से लागू हो रहे तीन नए कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा कानून और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकार्ड अरविंद गुप्ता उपस्थित थे। अधिवक्ता आलोक रंजन, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी शर्मा एवं प्रभाकर कुमार ने तीनों कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एओआर अरविन्द गुप्ता ने नये कानूनों के तमाम प्रावधानों और बारीकियों से लोगों को अवगत कराया। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने चर्चा के दौरान मनरेगा, सूचना का अधिकार कानून, सेवा का अधिकार कानून, वन अधिकार कानून, खाद्य सुरक्षा अधिनियम समेत अन्य कानूनों पर चर्चा करते हुए कहा कि इन कानूनों से जनता को ताकत मिली है। समाजसेवी शंकर पाण्डेय ने चर्चा करते हुए बताया कि इस कानून को लागू करने से पहले संसद में इस पर बहस होना जरूरी है।सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव विश्वबंधु ने कहा कि देशहित में कानून होना चाहिए और समय पर हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा और रामजी प्रसाद यादव ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में गौरीशंकर यादव, देवानंद हाजरा, विलियम जेकब, मो आलम, अनिता हेम्ब्रम, मालती हांसदा सहित कई लोग मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *