गिरिडीह में युवक की हत्या

0

गिरिडीह में युवक की हत्या

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में 35 वर्षीय युवक संदीप मंडलकी हत्या कर शव को बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या का यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरमसिया का है।

संदीप मंडल शुक्रवार को अपने नए मकान का काम करवा रहा था। दोपहर जब सभी मजदूर खाना खाने चले गए थे। तब तक संदीप वहां था। उसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं था हालांकि उसकी बाइक वहां खड़ी थी। कई घंटे बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार के लोग चिंतित हुए। उसका मोबाइल भी आफ बता रहा था।

रात करीब दस बजे उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या का आरोप प्रयाग मंडल, लक्ष्मण मंडल, तेजलाल मंडल, सुनील मंडल, राजू मंडल, निर्मल मंडल पर लगा रहे हैं। आरोप लगा रहे हैं कि सभी उसे उठाकर पंकज मंडल के घर ले गए। वहां उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया। आरोप है कि बोरिंग को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *