धनबाद रेल मंडल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

धनबाद रेल मंडल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद मंडल में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बहुदेशीय सामुदायिक भवन रांगाटांड़ में योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित अन्य उच्चाधिकारियों, कर्मचारियों, भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों एवं यूनियन तथा एसोसिएशान के प्रतिनिधियों द्वारा योग प्रशिक्षक के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। मंडल रेल प्रबंधक ने वहां उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसलिए हम सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *