राजधनवार से पैदल अयोध्या जाएंगे प्रदीप योगी
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240620-WA0009.jpg?fit=640%2C434&ssl=1)
राजधनवार से पैदल अयोध्या जाएंगे प्रदीप योगी
सशक्त भारत व विश्व के कल्याण के लिए पदयात्रा कर रामलला के दरबार जाएंगे अखंड हिन्दू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष
डीजे न्यूज, राजधनवार गिरिडीह : गुरुभक्ति, संस्कार सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सशक्त भारत और विश्व के कल्याण के लिए लोगों में जागरूक करने के उद्देश्य से अखंड हिन्दू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप योगी पदयात्रा पर निकलेंगे। 26 जून को उनकी यात्रा अपने पैतृक आवास गिरिडीह के धनवार प्रखंड स्थित ग्राम ढाकोसारण से प्रारम्भ होगा जो करीब 650 किलोमीटर तक पैदल सफर कर वह अयोध्या स्थित नव निर्मित राम लला के दरबार पहुंचेंगे। उक्त आश्य की जानकारी प्रदीप योगी ने गुरुवार को यहां पत्रकारों को दी। उन्होंने खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी को भी पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 26 जून को सुबह करीब छह बजे ढाकोसारण से वह पदयात्रा आरम्भ करेंगे। वह कोडरमा, नवादा, पटना, देवरिया के रास्ते उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। वहां
उक्त मंदिर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु योगी आदित्य नाथ के दर्शन पूजन के बाद वह अयोध्या जाएंगे। वहां नवनिर्मित भव्य रामलला मंदिर तथा भगवान राम की पूजा अर्चना दर्शन पूजन के बाद उनकी यात्रा संपन्न हो जाएगी।