झारखंड में एनडीए सरकार बनाने की तैयारी में जुटें : चंद्रप्रकाश

0

झारखंड में एनडीए सरकार बनाने की तैयारी में जुटें : चंद्रप्रकाश

सांसद ने अपने अभिनंदन समारोह में भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद : चन्द्रप्रकाश चौधरी के दूसरी बार सांसद बनने पर सोमवार को राजगंज बीजीएम गार्डेन में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित सांसद का जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता विक्रम पांडेय ने उन्हें चाँदी का मुकुट पहनाकर एवं तलवार और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।समारोह में राजगंज, तोपचांची व गोमो मंडल के भाजपा एवं आजसू कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह व संचालन राजगंज भाजपा मंडल महामंत्री संजीत ने किया।

सांसद चौधरी ने इस मौके पर कहा कि ये हमारी जीत नहीं है बल्कि गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र के जनता की जीत है।क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जैसे केन्द्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बनी है वैसे ही झारखंड में एनडीए सरकार बनानी है। कहा कि गिरीडीह लोकसभा के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।कार्यक्रम में धनबाद भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, देवशरण भगत, सासंद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, प्रमोद चौरसिया, गौतम साव, मनोज महतो, संतोष महतो, सुनील साव, सूरज सोनी, महेन्द्र महतो, अजय सिंह, प्रवीण चौधरी, राकेश महतो, जितेन्द्र महतो सहित सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *