सुरक्षा बलों ने चाईबासा में चार नक्सलियों को किया ढेर

0

सुरक्षा बलों ने चाईबासा में चार नक्सलियों को किया ढेर

मृतकों में इनामी व एक महिला नक्सली भी शामिल, दो नक्सली गिरफ्तार

डीजे न्यूज, चाईबासा : गुआ थाना अंतर्गत लिपुंगा जंगल में सोमवार की सुबह मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। इसमें पांच लाख का इनामी कांडे होनहागा व एक महिला नक्सली शामिल है। मारे गए नक्सली अनमोल दस्ता के सदस्य थे। अनमोल भागने में सफल रहा है। सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है। सर्च ऑपरेशन कर रहे सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर चार नक्सलियों को मार गिराया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *