बाबूलाल के प्रयास से डेढ़ साल बाद आदिवासी गांव में लगा ट्रांसफार्मर

0

बाबूलाल के प्रयास से डेढ़ साल बाद आदिवासी गांव में लगा ट्रांसफार्मर

डीजे न्यूज राजधनवार, गिरिडीह : धनवार प्रखंड के महेश मरवा पंचायत के लपडींयार आदिवासी बहुल टोला में पिछले डेढ़ वर्ष से जला ट्रांसफार्मर बदलकर रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है।

यह पहल भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजू पाण्डेय के सहयोग से संभव हो पाया है।उन्होंने गांव की समस्या से स्थानीय विधायक सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अवगत कराया और गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।

विधायक बाबूलाल ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक से इस पर बात की तो उन्होंने 24 घंटे के अंदर गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा दिया। जिसका लोकार्पण रविवार को राजू पाण्डेय ने किया। पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों की हर सुख दुःख में साथ खड़ा रहने की कोशिश करता हूं। इस मौके पर महेशमरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, नित्यानंद पाण्डेय बद्री मुर्मू, जागो मुर्मू, बजरंग मांझी, अनिल मुर्मू, समलाल मुर्मू, अर्जुन यादव, विजय यादव, अशोक मुर्मू, निर्मल मुर्मू, दिनेश मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, छोटू सोरेन, मथुरा मांझी, मनोज मुर्मू, मुकेश मुर्मू, सुबोध मुर्मू, शंकर मुर्मू, अर्जुन यादव, विजय यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *