



मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की हुई समीक्षा

डीजे न्यूज, धनबाद: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लाभुकों को चिकित्सा अनुदान प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता डीसी आदित्य रंजन ने की।
बैठक में तोपचांची प्रखंड से प्राप्त 13, बलियापुर से 3, बाघमारा से 7, एग्यारकुंड से 2, गोविंदपुर से एक एवं टुंडी प्रखंड से योजना के लिए प्राप्त 70 आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद कैंसर रोग से पीड़ित आवेदक के लिए 25000 रुपए, हृदय रोग से पीड़ित आवेदक के लिए 5000 रुपए तथा डिस्लिप्रिडेनिया से पीड़ित आवेदक के लिए 5000 रूपए की राशि स्वीकृत की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिस रोग का इलाज संभव है, वैसे मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जाएगा। वहीं कैंसर रोग के लिए अधिकतम 25000 रूपए तथा अन्य बीमारी के लिए लाभुक को 3000 से ₹5000 स्वीकृत किए जाएंगे।
बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, विधायक धनबाद के प्रतिनिधि बाल मुकुंद राम व अन्य लोग मौजूद थे।




