श्री सम्मेद शिखरजी में मोरारी बापू सुनाएंगे राम कथा

0

श्री सम्मेद शिखरजी में मोरारी बापू सुनाएंगे राम कथा 

शनिवार से पारसनाथ मकर संक्रांति मेला मधुबन में 15 से 23 जून तक होगा प्रवचन 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दुनिया के सबसे बड़े जैन तीर्थस्थल श्री सम्मेद शिखरजी मधुबन पारसनाथ में दुनिया के प्रसिद्ध राम कथा वाचक मोरारी बापू राम कथा सुनाएंगे। मोरारी बापू यहां आठ दिनों तक प्रवचन करेंगे।

पारसनाथ मकर संक्रांति मेला मधुबन में उनका प्रवचन 15 जून शनिवार की शाम चार से शाम सात बजे तक होगा। इसके बाद दूसरे दिन 16 जून से 23 जून तक प्रवचन सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। मोरारी बापू के इस रामकथा का आयोजन रामकथा समिति, पारसनाथ झारखंड कर रहा है। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा नेता विवेश जालान ने देवभूमि झारखंड न्यूज को बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कथा के बाद सभी के लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *