पेयजल संकट को ले टूटा लोगों का सब्र, गांडेय में किया सड़क जाम

0

पेयजल संकट को ले टूटा लोगों का सब्र, गांडेय में किया सड़क जाम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भीष्ण गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान गांडेय वासियों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। आक्रोशित लोगों ने गांडेय-जामताड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बताते हैं कि गांडेय में नल-जल योजना से पेयजल की सप्लाई की जा रही थी लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से पानी की सप्लाई बंद हो गयी है। नल-जल योजना में खराबी आ जाने से सप्लाई बंद कर दी गयी थी। जिससे स्थानीय आम लोगों को पेयजल की काफी किल्लत होने लगी।

लगातार पानी की किल्लत से हो रही परेशानी से आहत गांडेय वासियों ने शुक्रवार को खाली डिब्बा, बाल्टी, डेगची समेत अन्य बर्तन ले के गांडेय-जामताड़ा मुख्य मार्ग को महुदा मोड़ के पास जाम कर दिया। जिससे वाहनों की कतार दोनो तरफ लग गयी। इस दौरान महिलाओं ने जमकर अपनी भड़ास निकालते हुए नारेबाजी की। इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही गांडेय बीडीओ निशांत अंजुम तुरन्त एक्टिव हो गयी और तुरन्त ही उनकी टीम नल-जल योजना में आयी खराबी को दुरुस्त करने में जुट गयी। उन्होंने पीएचईडी के कर्मियों को बुला के खराब पड़े चापाकल की मरम्मती शुरू करवा दी। नल-जल योजना के कनेक्शन को ले आ रही समस्या के निदान पर भी पहल आंरभ कर दी है। ग्रमीणों के द्वारा संवेदक को कई बार कनेक्शन को बोला गया था लेकिन अनसुना किया जा रहा था। लिखित शिकायत मिलते ही कारवाई शुरू की जाएगी। जिसके बाद से लोगों ने जाम हटा लिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *