जख्मी भाजपा नेता से मिले चंद्रप्रकाश

0

डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद : गिरिडीह के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी व भाजपा नेता विक्रम पांडेय गुरुवार को असर्फी अस्पताल पहुंचे। सांसद चौधरी ने एक सप्ताह पूर्व राजगंज मैराकुल्ही में सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी जिला भाजपा ग्रामीण ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सुदाम अड्डी से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद सुदाम के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, शरद महतो, रोशनी चौधरी, रामप्रसाद महतो, आजसू नेता गिरधारी महतो, रमेश महतो, असीम कुमार दत्ता, अजय साहनी, प्रवीण चौधरी, सुनील साव, रीता देवी, संजय चौधरी सहित दर्जनों भाजपा व आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *