पंचायत समिति की बैठक में पेयजल संकट और राशन गड़बड़ी का मुद्दा उठा

0

पंचायत समिति की बैठक में पेयजल संकट और राशन गड़बड़ी का मुद्दा उठा

म्यूटेशन को लेकर निशाने पर रहे सीओ 

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : 

धनवार प्रखंड के मीटिंग हॉल में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायतों में चल रही योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही पीडीएस व पीएचईडी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।

कहा कि गरीबों के राशन वितरण में गड़बड़ी हो रही है।

भीषण गर्मी में पीएचईडी लोगों की प्यास नही बुझा पा रहा है। बाजार समेत प्रखंड के गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जल नल योजना शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। मनरेगा में मटेरियल का पेमेंट विगत तीन वर्षो से लाभुकों को नहीं किया गया है। जिसको लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। सदस्यों ने धनवार बीडीओ से इसपर विचार विमर्श कर इसका हल निकालने की बात कही। साथ ही अबुआ आवास में हो रही गड़बड़ी की जांच करने की मांग की। समिति की बैठक में जमीन म्यूटेशन पर भी विस्तृत चर्चा की। म्यूटेशन नहीं होने पर अंचलाधिकारी के कार्यशैली को ले एतराज जताया। इधर सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया और निदान करने की मांग की। बैठक में धनवार बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास के अलावे सीओ गुलजार अंजुम, बीपीओ गणेश कुमार, रामशरण यादव, पंचायत समिति सदस्य निरंजन तिवारी, कुंदन यादव, दिवाकर विश्वकर्मा, राजेश यादव, प्रवेश यादव, इकेंद्र साहू, जितेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, सुदामा पंडित, शिवनारायण सिंह, भीमदेव यादव, पूजा देवी, शकुंतला देवी, नीतू देवी, विवाह देवी सहित सभी विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *