समस्याओं का समाधान पहली‌ प्राथमिकता : चंद्रप्रकाश

0

समस्याओं का समाधान पहली‌ प्राथमिकता : चंद्रप्रकाश 

विधानसभा चुनाव जीतकर एनडीए सरकार बनाने का लें संकल्प : सांसद 

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद : गिरिडीह से दूसरी बार सांसद बने चंद्र प्रकाश चौधरी गुरूवार को महुदा मोड़ पहुंचे। भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद ने कांड्रा पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से विजय प्राप्त हुआ है। लोकसभा के प्रथम सत्र पार होने के बाद क्षेत्र के सभी पंचायतों का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी लेने का काम करुंगा। तत्पश्चात समस्याओं के निराकरण की दिशा में ठोस पहल करेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भी राज्य में एनडीए की सरकार बनाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। विधायक प्रतिनिधि सह एटक नेता शत्रुघ्न महतो ने कहा कि आमजनों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर समाधान करें ताकि जनता का भरोसा जीता जा सके। संचालन जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो व धन्यवाद ज्ञापन कार्तिक महतो ने किया। मौके पर रोशन लाल चौधरी, जिला महामंत्री महेश पासवान, शिबु महतो, सुभाष रवानी, संतोष कुमार महतो, जितन रवानी, महेश्वर महतो, कैलाश रवानी, बॉबी महतो, राजेश महतो, बिरजु रवानी, कार्तिक महतो, हिमांशु रवानी, चितरंजन दुबे, अजय दास, महेश्वर रवानी, रंगलाल रवानी, मटुक मिश्रा, शिवा प्रसाद हरि, कपुर रवानी, अशोक महतो, सपना गुप्ता, सीमा चौहान, उषा देवी आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *