नशीली दवाओं के खिलाफ लेनी होगी ई-प्रतिज्ञा

0

नशीली दवाओं के खिलाफ लेनी होगी ई-प्रतिज्ञा

आम नागरिकों के साथ सरकारी अधिकारियों के लिए भी है यह जरूरी 

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जन भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नशीली दवाओं के खिलाफ बुधवार से पखवाड़ा का शुभारंभ किया है। इसके तहत सभी नागरिकों के साथ-साथ सरकारी पदाधिकारियों व कर्मियों को ई-प्रतिज्ञा लेनी होगी। इस अभियान के माध्यम से सरकार नशीली दवाओं का दुरूपयोग रोकना चाहती है। इस संबंध में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार की ओर से राज्य के सभी उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर जनभागीदारी बढ़ाने का आदेश दिया गया है। गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने यह जानकारी दी है। इस अभियान की परिकल्पना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की है। इसके तहत सभी विभागों को इसमें शामिल किया गया है। केंद्र से लेकर राज्य और जिला स्तर तक इस पर जोर दिया जा रहा है। 10 से 14 साल तक के बच्चों को भी इसमें शामिल करना है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *