निशिकांत का ट्वीट, चंपाईं दा होशियार, आ गईं हैं कल्पना भाभी
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/06/20240608_144552-scaled.jpg?fit=640%2C640&ssl=1)
निशिकांत का ट्वीट, चंपाईं दा होशियार, आ गईं हैं कल्पना भाभी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के शनिवार के एक ट्वीट से राज्य का राजनीतिक पारा गर्म हो गया है। दुबे ने मुख्यमंत्री चंपाईं सोरेन को आगाह करते हुए कहा कि चंपाईं दा होशियार, कल्पना भाभी आ गयी हैं। झारखंड की वर्तमान सरकार के लिए आने वाला सात दिन महत्वपूर्ण होने वाला है।
निशिकांत दुबे की इस ट्वीट से राजनीतिक पारा गर्म हो गया है। लोगों में भी कई तरह के चर्चे चलने लगे हैं। इधर निशिकांत की उक्त ट्वीट से आम लोगों में भी वर्तमान सरकार को ले कई प्रकार के चर्चे होने लगे हैं। विदित हो कि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उप चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं।