झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बाबू की पुण्यतिथि कल, तैयारी पूरी

Advertisements

झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बाबू की पुण्यतिथि कल, तैयारी पूरी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी की 34 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार से बलियापुर स्थित उनके समाधि स्थल पर आयोजित होने वाले विनोद मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धांजलि सभा एवं मेला कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा हेतु आज मेला कमेटी की बैठक अधिवक्ता राहुल कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो ने 4 फरवरी 1973 को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन कर झारखंड अलग राज्य आंदोलन को गति देने का काम किया। उन्होंने प्रख्यात मजदूर नेता एके राय दिशोम गुरु शिबू सोरेन आदि को साथ लेकर लाल हरा के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य को जन आंदोलन के रूप में बदलने का काम किया। स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो वर्ष 1980 में पहली बार टुंडी से विधायक बने। वहीं 1985 में सिंदरी तथा 1990 में फिर टुंडी से विधायक चुने गए । 1991 के मध्यावधि आम चुनाव में वे गिरिडीह लोकसभा से सांसद बने। विनोद बाबू ने शिवाजी समाज का गठन कर सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का प्रयास भी किया। वे कहा करते थे जब तक  अलग झारखंड राज्य नहीं बनेगा और यहां के लोग शिक्षित नहीं होंगे तब तक झारखंडी लोगों को अपना हक अधिकार नहीं मिलेगा। इसके लिए उन्होंने झारखंड में जगह-जगह स्कूल, कॉलेज भी खोलें। 18 दिसंबर 1991 को दिल्ली में उनका निधन हो गया। उनके पुण्यतिथि पर हर साल विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता , कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता समाधि स्थल पर जुटते हैं और श्रद्धांजलि देते हुए  उनके विचारों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top