1.67 क्विंटल गांजा लेकर पुलिस पहुंची अदालत

0

1.67 क्विंटल गांजा लेकर पुलिस पहुंची अदालत 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र से जब्त एक क्विंटल 67 किलोग्राम गांजा को सबूत के तौर पर बुधवार को प्रधान जिला जज की अदालत में पेश किया गया। पुलिस यह जब्त गांजा मालवाहक वाहन पर लेकर आई थी।

विदित हो कि गिरिडीह पुलिस ने 2021 में गांजे की तस्करी करने वाले बड़े रैकेट का खुलासा किया था। ओडिशा के गंजाम जिले से गांजे की खेप झारखंड लाई गई थी। इसे झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ ठिकानों पर पहुंचाने की तैयारी थी। पकड़े गए माल का कुल वजन करीब 167.5 किलोग्राम बताया गया था। इस मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव के रोहित साव और भुनेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया था। गांजा को हाइवा से गिरिडीह लाया गया था। सप्लायर श्रीनिवास को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। यह गांजा ओड़िशा के ताथिया और बालाजी नाम के दो लोगों ने झारखंड भेजा था। दोनो पड़ोसी राज्य में आयरन ओर के कारोबार से जुड़े बताए गए थे। सीमावर्ती इलाके कर्री मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दो लोगों को 500 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ करने पर इन्होंने गांजे की बड़ी खेप अपने घर में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की थी। यह भी बताया कि दोनों हाइवा चालक हैं। ओड़िशा से झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल तक गाड़ियों का परिचालन करते हैं। इसी दौरान ओड़िशा से इनके वाहन पर गांजा लोड कर भेजा गया। इसे गिरिडीह के प्रकाश रवानी नाम के व्यक्ति के पास पहुंचाना था। इसके बाद वाहन को पश्चिम बंगाल पुरुलिया ले जाकर किसी दूसरे व्यक्ति के हवाले करना था। इससे पहले ही इसका भंडाफोड़ हो गया था।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *