Advertisements




नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रीना कुमारी गुरुवार को बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एस ए – l l परीक्षा का अनुश्रवण किया। उन्होंने शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति की जांच की। साथ ही प्रोजेक्ट इंपैक्ट के आलोक में विद्यालय में रचनात्मक क्रियाशीलन व प्रयास कार्यक्रम के तहत नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं आनेवाले सत्र के पहले ही नामांकन हेतु पोषक क्षेत्र भ्रमण एवं आंगनवाड़ी केंद्रों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।



