



जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से बेदिया जाति में आक्रोश
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):प्रधानखंटा के पहाड़धार बेदिया टोला में गुरुवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जितेंद्र बेदिया ने की। बैठक में बेदिया जाति के लोगों को प्रखंड कार्यालय द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा कि बेदिया जाति के छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से पढ़ाई के लिए काफी दिक्कतें हो रही है। लोग सरकारी लाभ पाने को वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में बेदिया जाति के लोगों द्वारा इस मुद्दे पर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया था। उस समय बलियापुर के बीडीओ एवं सीओ ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया था। इस पर अभी तक पहल नहीं किया गया है। बैठक के दौरान आक्रोशित लोगों ने सरकार एवं प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। लोगों ने जल्द जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग सरकार एवं प्रशासन से की। बैठक में सागर बेदिया, सुनीता कुमारी, मनीषा कुमारी, परमिता कुमारी चंद्रशेखर बेदिया, श्रीकांत बेदिया, राजेश बेदिया, तपन बेदिया समेत काफी संख्या में लोग थे।



