धीमी गति से चल रहा कतरासगढ़ स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य: विजय झा

0

धीमी गति से चल रहा कतरासगढ़ स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य: विजय झा

पेड़ों की कटाई से गर्मी में परेशान हैं यात्री

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : करोड़ों रुपये की लागत से कतरासगढ़ स्टेशन में चल रहे सौदर्यीकरण कार्य का जायजा लेने रेल आंदोलनकारियों की टीम मंगलवार को स्टेशन पहुंची। निर्माण कार्य के दौरान स्टेशन परिसर में लगे  कई पेड़ो (वृक्ष) को काट दिया गया है। इस पर रेल आंदोलनकारियों ने नाराजगी जाहिर की। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोग पेड़ की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। ठेका कंपनी द्वारा स्टेशन परिसर में लगे दर्जन भर से अधिक पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया है, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के मुख्य द्वार के ठीक सामने व बगल में बरगद-पीपल का विशाल पेड़ था, उसे भी हटा दिया है। जबकि इधर अभी काम भी शुरू नही हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर बगैर वन विभाग की अनुमति के पेड़ काटा गया है तो संवेदक के खिलाफ मुकदमा होना चाहिए। पेड़ काटना मानव हत्या के बराबर है। उन्होंने कहा कि पेड़ों को बचाकर भी कार्य किया जा सकता था। उन्होंने कतरासगढ़ स्टेशन पर चल रहे कार्यों की निगरानी करने की मांग रेल विभाग से करते हुए कहा कि विभिन्न रेल मुद्दों को लेकर जल्द धनबाद डीआरएम से मिलेंगे। उमेश ऋषि ने कहा कि पेड़ कटाई से संबंधित मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे। मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, उमेश ऋषि, गौतम मंडल, नरेश दास, परवेज इकबाल आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *