सेवानिवृत्ति पर शिक्षक विशेश्वर प्रसाद साव को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक विशेश्वर प्रसाद साव को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : मध्य विद्यालय पलमा, टुंडी में सोमवार को विद्यालय परिवार की ओर से स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक विशेश्वर प्रसाद साव के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय से 31 जनवरी 2025 को सेवा मुक्त हुए साव सर को आदिवासी परंपरा अनुसार लौटा पानी से स्वागत कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक मंटू मुर्मू ने कहा कि वर्तमान समय में सफलता पूर्वक सेवानिवृत्त होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, पूर्व जिला परिषद सदस्य रायमुनि देवी ने कहा कि पलमा स्कूल को साव सर की कमी खलेगी, लेकिन सरकारी नियमों के तहत सेवा से विदाई तय होती है।

शिक्षक साथियों और ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

 

जीतपुर ग्राम पंचायत के मुखिया – इंद्रलाल बास्की

 

पंचायत समिति सदस्य सह शिक्षक – सुखान महतो

 

पूर्व मुखिया – सनोदी देवी

 

वार्ड सदस्य – पूजा कुमारी मुर्मू

 

संयोजिका – देवंती देवी

 

अन्य शिक्षकगण – सरोज कुमार, रुक्मिणी कुमारी, बबलू रजक, निरंजन कुमार यादव

समारोह की अध्यक्षता रामेश्वर कर्मकार ने की, जबकि संचालन सुरेश कुमार मुर्मू ने किया।

विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने शिक्षक विशेश्वर प्रसाद साव के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top