श्रीराम महायज्ञ से भक्तिमय हुआ बाघमारा का वातावरण

श्रीराम महायज्ञ से भक्तिमय हुआ बाघमारा का वातावरण

डीजे न्यूज, कतरास,धनबाद : चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर के वार्षिकोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धनबाद सांसद ढुलू महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना की और श्री राम पताका को पूजन कर स्थापित किया।

यज्ञ स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु श्री राम के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्वान पंडितों द्वारा वेदों एवं शास्त्रों के मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

महायज्ञ में शामिल होने के लिए नगर एवं आसपास के श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आकर धर्मलाभ लेने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top