भव्य कलश यात्रा के साथ पुरनाडीह में भागवत कथा शुरू
वृंदावन से आईं सुमन किशोरी पांच दिनों तक सुनाएंगी संगीतमय कृष्ण कथा
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : पुरनाडीह में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय भागवत कथा शुरू हो गया। वृंदावन से आईं राष्ट्र कथा प्रवक्ता सुमन किशोरी यहां प्रत्येक दिन शाम छह बजे से संगीतमय कृष्ण कथा सुनाएंगी।
भाजपा नेता नीतीन सेठ के गृह प्रवेश के मौके पर यह आयोजन हो रहा है। सोमवार की सुबह पुरनाडीह माथा आहरा से कलश में जल लेकर सैकड़ों महिलाएं गाजे-बाजे के साथ निकली। कोल्हर मोड़ होते हुए कलश यात्रा वापस पुरनाडीह पहुंची। कलश यात्रा में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, पुरनाडीह के मुखिया बसंत नारायण तिवारी, कोल्हर के मुखिया विजय मंडल, भाजपा नेता गोपाल पांडेय, सुखदेव राम, दिनेश सिंह, अवध चौधरी, नागेश्वर पंडित, फेनीलाल यादव, प्रभाकर गुप्ता, दिलीप राम, विकास राम, सचिन कुमार गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, आर्यन सैकड़ों लोग शामिल थे।
मंगलवार को दूसरे दिन सुबह वेदी पूजन एवं चंडी पाठ होगा। शाम को आरती के बाद संगीतमय कृष्ण कथा होगी। अंतिम दिन सात फरवरी को पूजा पाठ के साथ भंडारा होगा। शाम को संगीतमय कृष्ण कथा के साथ समापन होगा।