बगोदर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बगोदर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

डीजे न्यूज, बगोदर, गिरिडीह : बगोदर-सरिया रोड पर दोंदलो स्कूल के पास बुधवार शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से दोंदलो मुखिया तुलसी महतो इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुरज कुमार (20 वर्ष), निवासी दोंदलो, बगोदर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुरज सरिया से अपने घर दोंदलो लौट रहा था, तभी सरिया की ओर से बगोदर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरज गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

 

हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।

 

इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top