देवभूमि झारखंड न्यूज के टुंडी कार्यालय में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा 

देवभूमि झारखंड न्यूज के टुंडी कार्यालय में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : देवभूमि झारखंड न्यूज के टुंडी कार्यालय में सोमवार को धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा हुई। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। देवभूमि झारखंड न्यूज की गिरिडीह प्रभारी सुस्मिता गुड़िया, कतरास प्रभारी तरूण कांति घोष एवं टुंडी प्रभारी संजीत तिवारी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ।

इस मौके पर कोल्हर के मुखिया विजय मंडल, पुरनाडीह के मुखिया बसंत नारायण तिवारी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, ग्रामीण भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दिनेश सिंह, अवध चौधरी, नागेश्वर पंडित, फेनीलाल यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top