जिस बूथ में कम से कम 50 सदस्य होंगे, वहीं बूथ कमिटी बनेगी : बालमुकुंद सहाय

जिस बूथ में कम से कम 50 सदस्य होंगे, वहीं बूथ कमिटी बनेगी : बालमुकुंद सहाय

 

मंडल के कुल 50% बूथों के गठन के बाद ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव

भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यशाला आयोजित  डीजे न्यूज, धनबाद : आगामी 12 फरवरी से होने वाले भाजपा संगठनात्मक चुनाव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा द्वारा रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सह धनबाद ग्रामीण जिला चुनाव पर्यवेक्षक बालमुकुंद सहाय और जिला चुनाव पदाधिकारी विनय जायसवाल की उपस्थिति रही।

चुनाव प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा

कार्यशाला को संबोधित करते हुए बालमुकुंद सहाय ने कहा कि 7 फरवरी तक सभी मंडलों में कार्यशाला संपन्न कर ली जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस बूथ में कम से कम 50 सदस्य होंगे, वहीं बूथ गठित होगा और मंडल के कुल 50% बूथों के गठन के बाद ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इस प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक मंडल के लिए चुनाव पदाधिकारी एवं चुनाव सहयोगी का चयन किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मंडल चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और चुनाव सहयोगी मिलकर शक्ति केंद्रों के चुनाव पदाधिकारी व सहयोगी का भी चयन करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न चुनावी बारीकियों को समझाया गया।

मंडल चुनाव पदाधिकारी होंगे बाहरी व्यक्ति

कार्यशाला में जिला चुनाव पदाधिकारी विनय जायसवाल ने कहा कि मंडल चुनाव पदाधिकारी उसी मंडल से नहीं बल्कि बाहर से नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही, प्रत्येक बूथ कम से कम 12 सदस्यीय समिति के साथ गठित होगा।

कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख नेता

इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने की। इस दौरान कार्यशाला को निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, धर्मजीत सिंह, अमरनाथ झा आदि ने भी संबोधित किया।

मौके पर टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार विकास महतो, मोहन कुंभकार, रानी कराई, राजेश चौधरी, रामप्रसाद महतो, विक्रांत उपाध्याय, कविता वर्णवाल, रतिरंजन गिरि, धरणीधर मंडल, हीरामन नायक, संजय सिंह, दीपा दास, आशीष मुखर्जी, निताय रजवार, रामनारायण भगत, गिरिजा शंकर उपाध्याय, दिलीप गोस्वामी, सुजीत चौधरी, राजकिशोर महतो, अरविंद पाठक, तिलक मंडल, विरंची सिंह, विश्वजीत मुखर्जी, सुरजीत चंद्रा, रंजीत सिंह, गोविंद राय, परेश दास, समीर साहू, अरविंद सिन्हा, सजल दास, मुन्ना सिंह, निवास तिवारी, शंकर पांडे, सत्यनारायण वर्णवाल समेत कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top